गोंडा, दिसम्बर 15 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। दलित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक दलित युवती का संबंध पास में रहने वाले युवक प्रवेश कुमार निषाद से हो गया था। आरोप है कि युवक ने धोखे से युवती के कई अंतरंग वीडियो बना लिए और उनके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने यह बात अपने पिता को बताई, जिन्होंने आरोपी से वीडियो हटाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने पिता को भी धमकी देते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी निरीक्षक गोविंदराम को दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी प्रवेश कुमार निषाद के खिलाफ दलित उत्पीड़न, दुष्कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.