उन्नाव, मार्च 17 -- सुमेरपुर। संवाददाता बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने लगभग दो सप्ताह पूर्व गांव के एक युवक व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस के मामला न दर्ज करने पर सोशल मीडिया पर वायरल रहा। मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म मामला दर्ज किया।10 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में युवती का आरोप था कि उसके घर आने जाने वाले गांव के एक युवक ने छिपकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसमें उसके साथी भी शामिल रहे। पुलिस ने मामला मारपीट का बताया था। मंगलवार को वार्ड नंबर छह गोबरहा निवासी सुनील कुमार कोरी पुत्र बाच्चूलाल पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप का मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...