रामपुर, जून 14 -- केमरी। थाना क्षेत्र में महिला ने देवर और नंदोई पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद केमरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि करीब चार साल पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला का आरोप है कि उसके देवर और नंदोई ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों के फोन पर वायरल कर दिया है। यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में दो पर केस विरोध जताने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रह...