प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। सलोरी निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक पर युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट कर्नलगंज थाने में दर्ज कराई है। आरोप है कि युवती ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल की और बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बीस लाख रुपये मांगे। पीड़ित के मुताबिक बाद में पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बताने वाले लोगों ने वीडियो हटाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर दो लाख रुपये जुर्माना तथा छह साल की जेल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...