अश्लील वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल, पांच लाख मांगे
मेरठ, जून 24 -- अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने और पांच लाख रुपये की मांग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने फर्जी अश्लील वीडियो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। और एक लाख रुपये ले लिए। जानकारी के मुताबिक सदर बाजार निवासी युवती ने शिकायत पत्र देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी विलास राज नामक युवक से दोस्ती थी, इस बीच युवती की शादी तय हो गई। आरोप है कि दोस्ती के दौरान युवक के पास मौजूद तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसने एआई तकनीक से अश्लील वीडियो और एमएमएस तैयार कर लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने और उसके मंगेतर को भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। बदनामी और शादी टूटने के डर से उसने अलग-अलग समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.