अश्लील वीडियो बनाकर भाभी को ब्लैकमेल कर रहा था देवर, महिला ने की आत्महत्या; राजस्थान में खौफनाक कांड
धौलपुर, अगस्त 28 -- राजस्थान के धौलपुर केकंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल पहले मुख्य आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और उसका शारीरिक शोषण भी किया गया। हाल ही में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.