नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Bihar Crime News: बिहार पुलिस की एक महिला दारोगा ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। राजधानी पटना में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, हत्या की कोशिश और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि पति ने कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया है जिसे दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में महिला सब-इंस्पेक्टर उषा कुमारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज को लेकर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। वह वर्तमान में नवीन पुलिस लाइन, पटना में पदस्थापित हैं और गर्दनीबाग थाना में रहती हैं। व...