जौनपुर, मार्च 29 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह दुकान पर सामान लेने गई एक किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने का मामला आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह उसकी पुत्री मोहल्ले के ही एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि उस वक्त दुकानदार अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। किशोरी को देखते ही वह उसे भी जबरन वीडियो दिखाने लगा और उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को धमकी देते हुए किसी से न बताने को कहा। डरी सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिवार के लोग उलाहना देने दुकान पर पहुंचे तो आरोपी दुकानदार गाली गलौज और मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.