सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- कोतवाली सदर बाजार के मवीकलां निवासी एक युवक को कॉल कर साइबर ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए युवक की एक युवती के साथ अश्लील वीडियो होना बताकर ब्लैकमेल करते हुए उससे 12 लाख 90 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। रकम न डालने पर युवक को कार्रवाई का डर भी दिखाया गया। युवक ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली रोड स्थित गांव मवीकलां निवासी विवेक पंवार पुत्र सहसपाल के मुताबिक, उसके पास एक अज्ञात कॉल आई और कॉलर ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया। साथ ही उसे धमकाया कि उनके पास किसी युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो है और अगर बचना है तो उन्हें पैसा देना होगा। अगर रकम नहीं दी तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवेक पंवार के मुताबिक, डर के कारण उसने अपने बैंक खाते से 21 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 के बीच कुल 12 लाख 90 हज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.