फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने अश्लील बातचीत और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपियों की पहचान पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राजस्थान करौली निवासी भगवान सिंह, देवा गुर्जर, बिजेंद्र, धीरज और मनीष के रूप में हुई है। आरोपियों को आठ मई को लोटस व्हाइट सोसायटी जगतपुरा जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का सरगना भगवान सिंह है। गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम और टिंडर ऐप पर लडकी की फोटो लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे और जब भी कोई उनकी प्रोफाइल पर बात करता तो पहले उसे लुभाते फिर उससे से अश्लील बातें करते थे। जब फोन पर बात करनी ह...