गुरुग्राम, मई 3 -- गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्राओं ने विज्ञान के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक साथ 27 छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील बातें करने, गंदे इशारे करने और विरोध करने पर फेल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच शुरू हो गई है। छात्राओं ने 24 अप्रैल को इस मामले की लिखित शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार को दी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कक्षा में पढ़ाई के बजाय शिक्षक आपत्तिजनक और डबल मीनिंग बातें करते हैं। साथ ही वह किताबों को नजरअंदाज करने और केवल उसकी बातों पर ध्यान देने की बात कहते हैं।विरोध करने पर धमकी के आरोप छात्राओं ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि जब भी कोई छात्रा शिक्षक के व्यवहार का विरोध करती है, ...