अश्लील फोटो वायरल होने पर जान देने का प्रयास
बोकारो, मई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी थाना क्षेत्र की रिहायशी एरिया को-ऑपरेटिव कॉलनी में चचेरी बहन ने बहन का एआई जेनरेटेड अश्लील फोटो सोशल नेटवर्क साइड पर वायरल कर दिया। बहन की हरकत से पीड़ित लड़की ने खुद को कमरे में कैद कर जान देने का प्रयास किया। रविवार को यह मामला सिटी थाने पहुंचा। सिटी पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की लिखित शिकायत पर आरोपी चचेरी बहन को आईटी एक्ट के तहत नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। इधर, पीड़ित की काउंसिलिंग करायी जा रही है। घटना से पीड़ित लड़की के परिजन भी सदमे में हैं। यह भी पढ़ें- युवती ने कराया आईटी एक्ट का मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.