कानपुर, जून 7 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी की युवती ने इलाके के युवक के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार इलाके में रहने वाला नमन वर्मा उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। आरोप है कि आरोपित युवक दोबारा फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहा है। साइबर सेल थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...