बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी पुलिस ने रविवार को लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपी मोहम्मद बैतुल्लाह उर्फ राजा को गिरिडीह जिले के मोहनपुर से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद आईटी एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 23 मार्च को थाने में पीड़िता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी का सोशल नेटवर्क के जरिए पीड़िता से संपर्क हुआ था। इस बीच पीड़िता की शादी हो गई। पीड़िता की शादी के बाद आरोपी ने फोटो क्रॉप कर अश्लील तस्वीर सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दिया। जिससे पीड़िता का वैवाहिक जीवन कष्टमय हो गया। उसका जीना दूभर हो गया। परेशान होकर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.