मेरठ, जून 8 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक महिला ने सहारनपुर निवासी युवक पर अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम पल्हैड़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के एक गांव निवासी युवक ने उसके कथित अश्लील फोटो अपने पास रखे हुए हैं। आरोप है कि आरोपी फोन कर लगातार दबाव बनाता है और बात न मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की

हिंदी हिन्दुस्तान की...