जौनपुर, फरवरी 25 -- जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर टांडी गांव की एक युवती को अश्लील फोटो भेजकर शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले कई महीनों से सिकरारा के दुर्गापुर गांव निवासी दुर्गेश निषाद उसे और उसके जान-पहचान वालों के मोबाइल पर अश्लील फोटो और संदेश भेज रहा है। जिससे सभी लोग परेशान हो चुके हैं। आरोपी युवक युवती पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...