नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- यूपी से शर्मनाक खबर सामने आई है। गोरखपुर में एक पत्नी ने अपने पति गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसका इंजीनियर पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह से सेक्स करने का बनाता था। पत्नी ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की महिला ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला की शादी नौ दिसंबर 2022 को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी मायके वालों ने लाखों रुपए खर्...