अश्लील फब्ती कसने के विरोध पर मां-बेटी को पीटा
कौशाम्बी, जून 16 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फब्तियां कसने के विरोध पर पड़ोसी युवक ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा इलाके की पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर के बाहर हाथ-पैर धो रही थी। तभी पड़ोसी मदनलाल आया और अश्लील फब्तियां कसने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर पटककर उसने पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, यह देख उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उनको भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.