पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना अमरिया में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 29 दिसंबर को वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए ग्राम उदयपुर पहुंचे तो वहां पता चला कि 24 दिसंबर की रात 11 बजे गांव के नफीस अहमद पुत्र बशीर अहमद के पुत्र बबलू की शादी थी। विवाह समारोह के अवसर पर नफीस ने नर्तकियों को बुलाकर अश्लील नृत्य कराया था। यह नृत्य सार्वजनिक रास्ते पर किया गया था। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। महिलाओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...