मैनपुरी, जुलाई 21 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष पूर्व पीड़िता के साथ अश्लील दुर्व्यवहार करने वाले दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी की गई। सजा का फैसला आने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने 28 अक्तूबर 2020 को पुलिस को तहरीर देकर शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी अमित चौहान पुत्र अशोक चौहान पर अश्लील दुर्व्यवहार करने का मुकदमा दर्ज करवाया। इस तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, 506 आईपीसी तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को दोषी पाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। न्यायाधीश ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई प...