इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला से अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट कर दी गई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह दोपहर करीब एक बजे अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में शिवम पैलेस के पास तीन युवक खड़े थे। आरोप है कि इनमें से गाड़ीपुरा विशुनबाग निवासी छोटे खां उर्फ सोहिल ने उस पर अश्लील टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...