शामली, मई 20 -- थानाभवन। थाना भवन नगर में छात्राओं के स्कूलों के आसपास मंडराने वाला एक मनचला युवक आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी युवक छात्राओं का रास्ता रोककर अश्लील गानों पर रील बनाता था। हिंदुस्तान द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह महिलाओं व स्कूली छात्राओं को टारगेट कर अश्लील गाने पर डांस कर रील बनाता था। थानाभवन नगर में गत कुछ दिनों से एक युवक द्वारा स्कूली छात्राओं का रास्ता रोककर अश्लील गानों पर रील बनाने का मामला प्रकाश में आया था। यह भी पढ़ें- छात्राओं का रास्ता रोक फिल्मी गानों पर रील बना वायरल कर रहा युवक जिसके चलते स्वामी यशवीर महाराज बघरा आश्रम द्वारा पुलिस प्रशासन से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले को हिंद...