बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बसा टीकरी गांव में तेज आवाज में अश्लील शब्दों के गाने बजाने से मना करने पर दो भाइयों पर फावड़े और सरियों से हमला किया गया। जिसमें वे दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। बसा टीकरी गांव निवासी जगेसर ने बताया कि गत आठ फरवरी को उसके परिवार वाले खेत में गन्ने की छिलाई करने गए हुए थे। तभी पड़ोसी अमन, विशाल, तानू और हरि तेज आवाज में गाने बजाने लगे। कई बार ऐसे गाने भी बजाय, जिसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग हो रहा था। बताया कि उसकी दोनों पुत्रवधुओं ने तेज गाने बजाने से मना किया, तो उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां गए उसके बेटे उदेश और मोहन ने विरोध किया, तो दोनों पर लोहे की फावड़ी और सरियों से हमला कर दिया। जिसमें वे दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.