लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने जेठ पर फब्तियां कसने और तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से असहज महसूस करने पर शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले में नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नव विवाहिता ने बताया कि उसका पति मजदूरी करने खेत पर चला जाता है। वह घर पर अकेले रहती है। इसी बीच उसके जेठ सामने आकर फब्तियां कस कर म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाकर परेशान करते हैं, जिसकी शिकायत उसने अपने पति से की। जिसका विरोध जताने पर आरोपी धमकी देने लगा। थक हारकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- जेठ जेठानी पर लगाया मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- मल्लावां में बहू ने सुसर पर लगाया मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...