मिर्जापुर, जून 2 -- राजगढ़, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बीती रात आई बारात में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर परिजन अन्यत्र निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। कुड़ी गांव में एक व्यक्ति की पुत्री की शादी के लिए पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव से बारात आई हुई थी।

शादी समारोह का कार्यक्रम हंसी खुशी द्वारपूजा होने के बाद दरवाजे पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। बारात देखने के लिए पास पड़ोस की महिलाएं व युवतियां भी पहुंची थी। इसी दौरान आर्केस्ट्रा में भोजपुरी अश्लील गाना बजाए जा रहे थे।उन्ही गानों की धुन पर नृत्यांगनाए अश्लील नाच प्रस्तुत कर रही थी।जिसे लेकर घरातियों और व...