मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- अहरौरा। थाना के मीरापुर गांव में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर गैंगस्टर के आरोपी दबंग युवक ने पड़ोसी छात्रा और उसकी मां को ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन घायल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पर गए l जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले को जमीनी विवाद बता रही है। पुलिस को दिए तहरीर में कक्षा दस की छात्रा संजना यादव ने बताया कि रविवार शाम को मनोज यादव अपने घर में अश्लील गीत बजा रहा था l जब इसका विरोध किया तो मनोज सहित उसका परिवार ईंट पत्थर से घर में हमला बोल दिया l हमले में संजना और उसकी मां आशा यादव पत्नी ओमप्रकाश घायल हो गई। ओमप्रकाश ने मनोज यादव, अंकित या...