गोपालगंज, मार्च 5 -- मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में होली के दौरान अश्लील गाना बजाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अजीत कुमार यादव को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुमित यादव, अरविंद कुमार यादव और केशव यादव शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.