चतरा, जनवरी 22 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर अश्लील एवं भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पूजा पंडालों में निर्धारित समय सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी से सहयोग की अपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.