अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या, संवाददाता। महिलाओं व लड़कियों से अश्लील इशारे करने आरोप में महिला थाना की पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। मामले में महिला थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई है। तहरीर में उपनिरीक्षक श्वेता राठौर का कहना है कि रामजन्मभूमि थाने पास एक लड़का रास्ते से जा रही महिलाओं व लड़कियों से अश्लील इशारे कर रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे दौड़कर पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम कल्लू निवासी चक्रतीर्थ मोहल्ला टेढ़ी बाजार बताया। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...