लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों, आयोजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील, द्विअर्थी एवं जातिसूचक गीतों के प्रसारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन, लखीसराय ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अश्लील, द्विअर्थी और जातिसूचक गीतों पर जिला प्रशासन सख्त, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाईजिला प्रशासन का निर्देश जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक मर्यादा और सार्वजनिक शिष्टाचार को बनाए रखने के लिए ऐसे गीतों के प्रसारण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों, बा...