सीवान, अक्टूबर 4 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के बड़ी देवी नखास चौक व नई मठ पसनौली, राजेंद्र चौक, सिहौता शिव मंदिर, शहीद स्मारक चौक, पकवा इनार परिसर में बने भव्य पुजा पंडाल में स्थापित देवी दुर्गा की मूर्ति सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन हाथी घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलक्टरी पोखरा, नई मठ पसनौली के तलाब में किया गया। इसके पूर्व दर्जनों महिलाओं ने नम आंखों से मां की खोइछ भराई के रश्म को पुरा किया। नौ दिनों के महानुष्ठान के बाद पुजा पंडालों में स्थापित शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा को भक्तों ने अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक जगत जननी माता के अंतिम दर्शन को ले सड़को पर भक्तों सैलाब उमड़ पड़ा था। मातारानी की खोइछ भराई के बाद शेर पर सवार महिषासुर मर्दिनी को ट्रॉली पर ले जाते समय भक्तों की...