बरेली, अप्रैल 20 -- मीरगंज। मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी ने शनिवार को मीरगंज के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने आकाश निवासी गूला, लकी ठिरिया बुजुर्ग और आकिब निवासी मीरगंज को सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत करते पकड़ा। टीम ने तीनों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी ने संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...