बदायूं, मार्च 24 -- क्षत्रिय समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करना प्रधान पति को भारी पड़ गया। क्षत्रिय समाज की ओर से योगेश प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व कार में बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज में जन आक्रोश भड़क गया। इस मामले में उझानी के योगेश प्रताप सिंह ने हुसैनपुर पुख्ता के प्रधान पति श्योराज कश्यप के खिलाफ उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को वीडियो भी सौंपा गया है। हालांकि इस मामले में प्रधान पति सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुका है। माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...