सहारनपुर, फरवरी 28 -- भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर महान क्रांतिकारी वीर सावरकर का अशोभनीय चित्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि नगर निगम के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है, जिस पर वीर सावरकर का अशोभनीय चित्र बनाकर वायरल किया गया है। इससे राष्ट्र भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे सांप्रदायिक सौहार्द को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...