नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज में चार दिनों तक चली वार्षिक इंटर-हाउस स्पोर्ट्स मीट का सोमवार को समापन हो गया। इसमें कॉलेज के चारों हाउस शिवाजी, रमन, अशोक और टैगोर की टीम ने हिस्सा लिया। खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिवाजी हाउस ऑवर ऑल चैंपियन तो अशोक हाउस ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक और ट्रॉफी जीती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...