जौनपुर, अप्रैल 24 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना के सरायहरखू (बफनौटी टिकरी) गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने 45 वर्षीय अशोक मिश्र की खूंटे से हाथ-पैर बांध लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के छह आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाजरत सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। मारपीट के दौरान गैर इरादतन हत्या के आठ नामजद आरोपियों में आनन्द मिश्र, मृदुल मिश्र, सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र, धीरज मिश्र एवं नीरज मिश्र को उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी एवं वीरेन्द्र कुमार ने हमराही सिपाहियों के साथ धनियामऊ पृथ्वीराज चौहान तिराहे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.