प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- ​प्रयागराज, विधि संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ उच्च न्यायालय ने सोमवार को हाईकोर्ट परिसर में बैठक कर अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी समारोह्र के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही छह अक्टूबर को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित जन्म शताब्दी समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को आमंत्रित करने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से दो टीमों का गठन किया गया।कार्यक्रम की तैयारियों के तहत काशी प्रांत विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक बृजेश प्रताप सिंह व सह-संयोजिका कंचन सरोज के नेतृत्व वाली प्रथम टीम ने अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, दुर्गा विजय सिंह, संजीव सिंह, मुख्य स्थायी अधिवक्ता जेएन मौर्य, शीतल प्रसाद एवं विजय शंकर सिंह से भेंट क...