गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि अशोक सिंघल देश के युवाओं के प्रेरणापुरुष थे। युवाओं को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर में विश्व हिंदू परिषद गाजियाबाद की ओर से आयोजित अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह एवं हिंदू युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, हिंदू समाज के संगठन और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सांस्कृतिक पुनरुत्थान और समाज को संगठित करने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भेदमुक्त हिन्दू समाज का निर्माण राष्ट्रीय आवश्यकता : अम्बरीश मुख्य वक्ता विहिप...