गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह प्रोन्नत करके सहारनपुर में आरटीओ प्रवर्तन भेजा गया है। उनके स्थान पर अशोक कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन तैनात किया गया है। अशोक श्रीवास्तव ने सोमवार को अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा गाजियाबाद के मोटर वाहन निरीक्षक विपिन कुमार को शासन ने प्रोन्नत कर एआरटीओ प्रवर्तन बागपत नियुक्त किया है। सोमवार को प्रोन्नति पर विभागीय अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को बुके देकर शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...