रामपुर, मार्च 24 -- भाजपा ने जिला कार्यकारिणी के कई पदों की घोषणा के बाद सोमवार को कुछ और पदों पर नियुक्ति की। इस दौरान अशोक विश्नाई को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। जबकि,आकाश सक्सेना को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की ओर से जारी हुई सूची में नेतराम कश्यप को जिला सह कार्यालय प्रभारी,चौधरी देवेंद्र सिंह को जिला सह कोषाध्यक्ष,लाल सिंह प्रजापति को जिला सह कोषाध्यक्ष,जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल वाल्मीकि और नरेश सैनी,राहुल गुप्ता को जिला आईटी संयोजक,परम सिंह चौहान और मोनू चौधरी को जिला सह आईटी संयोजक,शुभम सक्सेना को जिला सोशल मीडिया संयोजक ,प्रवीण कुमार जोशी और शुभम राठौर को जिला सह सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...