अशोक पेपर मिल में लगाएंगे नया उद्योग : सीएम
दरभंगा, मई 15 -- संतोष कुमार झा,दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में गुरुवार को आयोजित सीआईएसएफ के इंडक्शन सेरेमनी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वन व पर्यावरण मंत्री सह हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद हमसे कई बार अशोक पेपर मिल पर चर्चा कर चुके हैं। हम अशोक पेपर मिल परिसर में नया उद्योग लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथिला की यह धरती भारत की संस्कृति को समृद्ध बनाती है। इसी धरती पर माता जानकी का जन्म हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम यहां पधारे। यह धरती त्याग का प्रतीक है। मिथिला की परंपरा और यहां के उत्पाद का प्रसार दुनियाभर में काफी तेजी से हो रहा है। दुनिया जिस मखाना को सुपर फूड के नाम से जानती है उसकी उत्पत्ति यहीं से हुई है। प्रधानमंत्री जी अक्सर अपने भाषणों में इसका जिक्र करते रहते हैं। विश्व में मिथिला को मखाना से पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.