लखीसराय, जुलाई 12 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के गंगासराय पंचायत स्थित लोहरा गांव निवासी 55 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पासवान का गुरुवार के देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार और सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहने वाले अशोक पासवान के निधन पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामदास कुमार, राजीव कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डुमरी पंचायत के मुखिया गुलशन कुमार, अमीन अशोक कुमार, राम कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, गणेश कुमार आदि ने भी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...