धनबाद, मार्च 1 -- नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 20 के चुनाव में अशोक पाल ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए नगर निगम में सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीतने का रिकार्ड बना लिया। अशोक पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसंत यादव को 5168 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार पार्षद बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वार्ड नंबर 36 से सुमन देवी ने सबसे कम 30 मतों से वोटों से जीतकर पार्षद बनीं। वार्ड नंबर 33 से मेनका सिंह ने 4069 मतों से जीत दर्ज कर दूसरी सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली पार्षद बनी है। नगर निगम चुनाव में कई पार्षदों ने लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक बनाई है। इसमें वार्ड नंबर 25 के प्रियरंजन, वार्ड नंबर 10 के देवाशीष पासवान और वार्ड 38 से जय कुमार ने जीत की हैट्रिक बनाई। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कई पार्षद लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर पहुंचे। वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.