चित्रकूट, फरवरी 2 -- चित्रकूट। संवाददाता अखिल भारतीय नामदेव समाज का अशोक नामदेव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनको संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके नामदेव ने नियुक्ति पत्र सौंपा। अशोक नामदेव मौजूदा समय पर नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला परिक्रमा मार्ग के अध्यक्ष भी है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आकर उनको नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी से काम करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के प्रबंधक राकेश नामदेव राजापुर को जिला प्रभारी एवं डा हरीशंकर नामदेव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...