लखीसराय, अगस्त 18 -- लखीसराय, हिसं। सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर परिसर के बाहर जल चढ़ाने के दौरान बिजली का खंभा गिरने से मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी है। घटना पर गहरा दुख जताते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव सदस्य रंजीत कुमार अजीत ने प्रशासनिक लापरवाही पर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बिहार सरकार से आपदा प्रबंधन के 4 लाख रुपये के अतिरिक्त प्रति मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा, घायलों का समुचित इलाज, उनके छोटे बच्चों के भरण-पोषण के लिए 2 लाख रुपये और प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : अशोक धाम हादसे में बांक टोला फरदा की रिंकू देवी की मौत यह भी पढ़ें- VIDEO: सावन की तीसरी सोमवारी पर ...