अशोक धाम भगदड़ की जांच को पहुंची धार्मिक न्यास परिषद की टीम, अफवाह से मची थी भगदड़
लखीसराय, अगस्त 20 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के दौरान हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को लखीसराय पहुंची। टीम ने सबसे पहले प्रशासन भवन में पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान सचिव डॉ. कुमार अमित, एसडीओ प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार से घटना के कारणों, राहत एवं बचाव कार्य तथा प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम की जानकारी ली गई।
जांच प्रक्रिया टीम ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि घटना के समय मंदिर परिसर और आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए माइकिंग के माध्यम से क्या-क्या निर्देश दिए गए थे। साथ ही ट्रस्ट की ओर से दिए जा रहे सहयोग और घटना के बाद चलाए गए राहत कार्यों की भी जानकारी ली गई। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.