प्रयागराज, मार्च 25 -- सम्राट अशोक की जयंती पर बुधवार को चंद्रगुप्त मौर्य सेवा संस्थान की ओर से लवकुश विद्यालय, लूकरगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पीपलगांव, झलवा, टीपी नगर होते हुए धर्मवीर चौराहा होते हुए मौर्या कुशवाहा विकास परिषद के पंडाल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल लोग सम्राट अशोक की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर हुए भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संरक्षक राजेश कुशवाहा, संयोजक लाल चंद्र कुशवाहा, कमलेश चंद्र कुशवाहा, सतीश कुशवाहा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...