कोडरमा, अप्रैल 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर गुमो में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा ने की। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने उमेश वर्मा को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, जन कल्याण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू वर्मा, सचिव सोनू वर्मा, अर्जुन कुमार, देवानंद कुशवाहा, नंदलाल कुमार वर्मा, सीताराम प्रसाद, सुरेश मंडल, लोकनाथ वर्मा, बद्री महतो, कृष्ण वर्मा, युगल प्रसाद, ब...