नई दिल्ली, मार्च 29 -- Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर पटना से है। कांग्रेस के विधायक(बागी) सुरेंद्र कुशवाहा रविवार को अचानक जदयू नेता और नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंच गए। सुरेंद्र कुशवाहा ने राज्य सभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह के लिए वोटिंग नहीं की। 16 मार्च को हुए चुनाव में सुरेंद्र कुशवाहा वोट डालने पहुंचे ही नहीं थे। बिहार कांग्रेस अनुशासन समिति ने कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कांग्रेस के बागी विधायक का जदयू के नेता से मिलने पर सियासी पारा हाई हो गई है क्योंकि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा समेत जदयू के कई नेताओं ने दावा किया था कि महागठबंधन के कई विधायक एनडीए नेताओं के संपर्क में हैं। सुरेंद्र कुशवाहा जब अशोक चौधरी के गेट पर पहुंचे तो वहां मीडिया कर्मी ...