पटना, जनवरी 2 -- बिहार की नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी के बैंक खाते में 22 करोड़ रुपये जितनी मोटी रकम जमा नहीं है। मंत्री ने इसे टाइपिंग मिस्टेक बताया है। उन्होंने अपनी संपत्ति के ब्योरे में सुधार के लिए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया है। दरअसल, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बुधवार शाम को बिहार के सभी मंत्रियों की चल-अचल संपत्तियों का साल 2025 का ब्योरा जारी किया था। इसमें अशोक चौधरी की पत्नी के बैंक खाते में 22.54 करोड़ रुपये जमा दिखाए गए। अब जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि संपत्ति की जानकारी देते समय टाइपिंग मिस्टेक की वजह से गलत आंकड़ा चला गया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि उनकी पत्नी के नाम से बैंक में 2 करोड़ 25 लाख 67 हजार 497.29 रुपए जमा है। जबक...